Ameba Ownd

アプリで簡単、無料ホームページ作成

Hindi Christian Movie | स्वर्गिक राज्य की प्रजा | Be an Honest Man and Testify to God

2019.10.29 22:30

Hindi Christian Movie | स्वर्गिक राज्य की प्रजा | Be an Honest Man and Testify to God

      प्रभु यीशु ने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो , तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे" (मत्ती 18:3)। प्रभु यीशु ने हमें बताया कि केवल ईमानदार लोग ही स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं; केवल ईमानदार लोग ही राज्य की प्रजा हो सकते हैं। यह फ़िल्म ईसाई चेंग नूओ के परमेश्वर के कार्य का अनुभव करने और जीवन में एक ईमानदार इंसान बनने के संघर्ष की कहानी कहती है।

      चेंग नूओ कभी डॉक्टर हुआ करती थी। परमेश्वर में आस्था रखने के बावजूद, रोज़मर्रा के जीवन में जब उसका सामना ऐसी बातों से होता है जो उसके हितों पर चोट करती हैं, तो वह झूठ और कपट का सहारा ही लेती है। जब उसका सामना परीक्षणों और क्लेशों से होता है तो वह गलतफ़हमियाँ पाल लेती है। उसे परमेश्वर से भी शिकायत होने लगती है। लेकिन जैसे-जैसे वह सत्य की खोज करती है, परमेश्वर के न्याय और ताड़ना से गुज़रती है, तो उसे अपनी बेईमानी, अपने स्वार्थी और अस्थिर शैतानी प्रकृति का मूल कारण समझ में आने लगता है। वह अपने मन में छिपी झूठ और बेईमानी की प्रवृत्ति को दूर करने का संकल्प लिये सत्य की खोज पर ध्यान देने लगती है। एक बार जब चेंग नूओ जब अपना कर्तव्य निभा रही थी, तो उस दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार उसे गिरफ़्तार करके भयंकर यातना देती है। ऐसे में, चेंग नूओ झूठ बोलने के बजाय मरना बेहतर समझती है। उसे मंज़ूर नहीं कि वह परमेश्वर को नकारे। वह परमेश्वर के लिये सुंदर और ज़बर्दस्त गवाही देती है। धीरे-धीरे चेंग नूओ एक ईमानदार इंसान बन जाती है। वह परमेश्वर से सच्चा प्रेम और उसकी आज्ञा का पालन करने लगती है। तो दरअसल उसकी कहानी है क्या?

                                                                                                         स्रोत:चमकती पूर्वी बिजली

      परमेश्वर के वचनो ने उन सत्यो को उजागर किया हैं जिसे हमें समझने की आवशकता हैं, और अधिक वीडियो देखने के लिए हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है।